सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका नेवरा में प्राचार्य डॉ. एम.एल. वर्मा के मार्गदर्शन में दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर तथा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित था जिसमें विभिन्न व्याख्यान तथा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।